परिचय




महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में रांची, झारखण्ड में हुआ था। उनके पिता का नाम 
पान सिंह, उनकी माता का नाम देवकी देवी तथा उनकी पत्नी का नाम साक्षी सिंह रावत है। महेंद्र सिंह धोनी एक अच्छे बल्लेबाज तथा एक अच्छे विकेट कीपर होने के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

परिवार

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म एक राजपूत परिवार में हुआ था।  धोनी के पिता पान सिंह मेकोन कंपनी में काम किया करते थे। धोनी के परिवार का नाता उत्तराखंड से है, मगर इनके पिता अपने कार्य के चलते झारखण्ड में आकर रहने लग गये थे। इसके बाद से धोनी इसी राज्य के निवासी बन कर रह गये। महेंद्र सिंह धोनी के परिवार में माता-पिता के अलावा बहन, भाई, पत्नी और बेटी भी है।

खेल

महेंद्र सिंह धोनी को पूरी दुनिया उनके खेल की वजह से ही जानती है। धोनी दुनिया के एक जाने-माने क्रिकटर हैं तथा उनके नाम पर कई पुरस्कार भी हैं। महेंद्र सिंह धोनी एक सधे हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो अपने दोस्तों में “माही” के नाम से भी जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी बिहार क्रिकेट टीम में 1998 से 1999 तक खेल चुके हैं। अब धोनी भारत की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं। महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवरों वाले खेल में 2007 से 2016 तक और टेस्ट क्रिकेट में 2008 से 2014 तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
धोनी का IPL करियर IPL के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को 10 करोड़ में खरीदा था। धोनी इस टीम के भी कप्तान बने और इनके नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के 2 सीजन जीते थे। इसके आलावा इन्होंने 2010 के 20-20 में भी अपनी टीम को विजय बनाया था। चेन्नई सुपर किंग्स पर 2 साल का बैन लगने के बाद धोनी ने IPL की दूसरी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने इन्हें खरीद लिया। इसके बाद धोनी ने इस टीम की तरफ से मैच खेले थे। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स पर लगाया बैन ख़त्म हो गया और इस टीम ने फिर से धोनी को शामिल कर लिया और अभी धोनी इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

For Today Match Prediction Visit this website 

Comments